ओवर लोडिंग से यातायात प्रभावित,मोटरसाइकिल के चालान तक सीमित है प्रशासन
क्षेत्र में चल रहीं आपे-टैक्सिसों में ओवरलोर्डिंग थमने का नाम नहीं ले रही है यहां टैक्सी चालकों द्वारा लगातार वाहनों में निर्धारित से कई गुना अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं इससे इन वाहनों में सवारियों को भी आवागमन की असुविधा हो रही है इससे यहां यात्रियों को अपनी जान जोखिम में रखकर सफर तय करना पड़ रहा है इस संबंध में बस मालिको ने पहले कई बार परिबहन बिभाग को शिकायत भी की एबं कुछ दिनों तक बस भी बंद रखी लेकिन कोई भी असर नही दिखा और तो और पिछले हफ्ते रोडबेज बसे भी एक हफ्ते नही आई इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग से टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की मांग की है इसके बाद भी यहां अधिकारी व्यवस्था में सुधार नहीं कर रहे हैं साथ ही इन गाडिय़ों में चालकों द्वारा जमकर ओवरलोर्डिंग भी की जा रही है इससे यहां यात्रियों को आवागमन की असुविधा हो रही हैं वहीं दूसरी ओर यात्रियों को निर्धारित स्थान तक पहुंचने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ रहा है इसके बाद भी संबंधित अधिकारी नियम विरूद्ध तरीके से चलाई जा रहीं आपे-टैक्सी चालकों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं यहाँ से बंगरिया,जाखलौन,ललितपुर,बालाबेहट सहित कई अन्य मार्गों में चलने वाली टैक्सियों और आपे गाडिय़ों में जमकर ओवरलोर्डिंग की जा रही है इन टैक्सियों में यात्री ओवरलोर्डिंग से परेशान हैं यहां गाडिय़ों में यात्रियों को जबरन ठूस-ठूंस कर बैठाया जा रहा है इससे कई यात्रियों को टैक्सियों के बाहर लटककर ही सफर करना पड़ रहा है इससे यहां कई यात्री दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं नगर सहित आसपास क्षेत्र में चलाई जा रही टैक्सियों में कई वाहन चालकों के पास लाइसेंस भी नहीं हैं इसके बाद भी वे बिना लाइसेंस के यहां गाडिय़ां चला रहे हैं जबकि नियम अनुसार वाहन चालक को यातायात के पूरे नियमों का पालन करना चाहिए अब देखते है कि रस्म अदायगी ही होती है या प्रशासन कब सख्त होता है।




