उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तालबेहट पुलिस ने 10 बाइक की सीज 12 का हुआ चालान

 

ललितपुर जिले के तालबेहट कस्बे में 1 अप्रैल 2026, बुधवार शाम को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली 10 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं और 12 वाहनों का चालान किया गया।

यह कार्रवाई कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा के नेतृत्व में तालबेहट सीसी टीम द्वारा की गई। टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों सहित कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान में हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, तीन सवारी बैठाने, खराब नंबर प्लेट और वाहनों पर ब्लैक फिल्म के उपयोग जैसे उल्लंघनों पर विशेष ध्यान दिया गया।

सीसी टीम प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। टीम ने विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, वाहन चालकों से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई। वाहन चलाते समय हेडलाइट, फॉग लाइट को चेक किया गया है।

चेकिंग के दौरान, बिना नंबर प्लेट के फर्राटा भर रही 10 बाइकों को जब्त (सीज) किया गया। कुल 12 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें एक लोडिंग पिकअप भी शामिल है। इस अभियान में सीसी टीम प्रभारी कमलेश कुमार के साथ अन्य पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!