उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में खेत पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला ग्रामीण का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे परिजनों ने बचाई जान

 

ललितपुर के थाना मडावरा अन्तगंत ग्राम गंगचारी में एक ग्रामीण का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने उसको किसी तरह नीचे उतारा और उपचार के लिए सीएचसी मड़ावरा से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वही ग्रामीण के परिजनों ने विपक्षियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मड़ावरा थाना अंतर्गत ग्राम गंगचारी निवासी शिवराज सिंह और कुछ लोगों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। एक अप्रैल की ‘दोपहर उसका पुत्र हरि सिंह अपने खेत से घर के लिए निकला तो लेकिन वह घर नहीं पहंचा। जिस कारण चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन की।उन्हें किसी से पता चला कि विपक्षी उसके भाइ का अपहरण कर खेत का तरफ ले गए हैं। वह लोग खेत की तरफ़ गए तो उन्होंने विपक्षियं को लौटत हुए देखा वह दौडकर आगे बढे तो यहां फंदे के सहारे पेड पर उसका भाई लटकता और तड़पता हुआ मिला। उन्होंने तत्काल फंदे से उसको नीचे उतारा और उपचा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहाँ भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां ग्रामीण का इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित के भाई विक्रम सिंह ने थाना मड़ावरा पुलिस को सौंपी तहरीर में विपक्षी के पुत्रों सहित कई लोगों के खिलाफ भाई का रास्ते में अपहरण कर मारपीट करने और जान से मारने के उदेश्य से उसको फांसी के फंदे पर लटकाने का आराप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मगर अभी तक कोई कार्यवाही नही कर सकी।

बाइट-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!