उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में शराब की दुकान पर दो युवकों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
ललितपुर जिले के वस्तगुवां में शनिवार की शाम देशी शराब की दुकान पर शराब को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया , जिसके बाद दोनों में जमकर धक्का मुक्की हो गई । वहीं किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । एक दिन पहले शुक्रवार को ग्रामीणों ने शराब की दुकान गांव से बाहर स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया था ।




