उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पीआरवी की तत्परता से बची युवक की जान 

 

 

ललितपुर जनपद के कोतवाली मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सीरौंन में पीआरवी टीम की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार हाकम पुत्र हरिराम अचानक कुएं में गिर गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 2608 में तैनात एसआई अजीत सिंह, सिपाही विपिन कुमार और चालक होमगार्ड मंगल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक मंगल सिंह ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए कुएं में उतरकर ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

पीआरवी टीम की इस त्वरित कार्रवाई और बहादुरी के चलते युवक की जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की और उनके साहस को सलाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!