उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेक्टर पलटने से मची अफरा तफरी, चालक चोटिल 

 

ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भालोनी टपरियन में तेज गति से भाग रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया। हालांकि इस सड़क हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं, मगर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे प्रार्थीमिक को कर के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी रामेश्वर नामक ग्रामीण कृषि से अपना ट्रैक्टर लेकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जरावली जा रहा था। इसी दौरान ट्रेक्टर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केलोनी टपरियन के पास पहुंचा ही था, कि तेज गति से भागता हुआ ट्रैक्टर अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस सड़क हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका पैर भी फैक्चर हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर ड्राइवर को इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से प्रार्थीमिक उपचार के बाद ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!