उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ओलावृष्टि का कहर, मूंग की फसल बर्बाद

 

 

ललितपुर (महरौनी तहसील):

जनपद ललितपुर की महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम लरगन व कुम्हेडी में आज एक बार फिर मौसम की मार देखने को मिली। अचानक हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, रात्रि बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि इतनी तीव्र थी कि कुछ ही मिनटों में खेतों में बिछी मूंग की फसल जमीन पर गिरकर खराब हो गई। किसानों का कहना है कि इस फसल पर उनकी साल भर की उम्मीदें टिकी थीं, जो अब पूरी तरह खत्म हो गई हैं।

 

लगातार हो रही प्राकृतिक आपदाओं से किसान पहले ही परेशान थे, और अब इस ओलावृष्टि ने उनकी कमर तोड़ दी है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!