उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

चलती बाइक में लगी आग, देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी

 

ललितपुर जनपद के कस्बा मड़ावरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मजार के सामने एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक ने विकराल रूप ले लिया और पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक में आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह दूरी बनाकर खुद को सुरक्षित किया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या इंजन की तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!