उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अनियंत्रित बाइक फिसलकर सडक़ पर गिरी, बाइक सवार मामा की मौत ,दो घायल
ललितपुर। बुधवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक सडक़ पर फिसल गई, जिसके चलते मामा की मौत हो गई, वहीं दो भांजे घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, वहीं बताया गया कि मृतक मामा मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर का निवासी है और वह अपनी बहन को लेने ललितपुर आया था, दोनों भांजे उसे रेलवे स्टेशन से लेकर घर जा रहे थे, कि रास्ते में हादसा हो गया।


