विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेडिकल में हुई एनाटॉमी मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, में प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा एनाटॉमी मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष एनाटॉमी एवं उप प्राचार्य, डॉ. श्रुति सिंह (एएसएमसी) एवं डॉ. मोनिका जायसवाल (सहायक आचार्य, एनाटॉमी) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मानव शरीर रचना से संबंधित विषयों को मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवम वर्मा, निशांत सिंह एवं शालिनी रहीं, जबकि द्वितीय स्थान पर दिशा सिंह, ज्योति पटेल, योगिनी पाल एवं अंकिता यादव रहीं। तृतीय स्थान पर गौरी मौर्य, भूमिका अग्रवाल, रक्षा निगम, आकांक्षा श्रीवास्तव, शिवांगी, ज्योति सलोनी गुप्ता एवं प्रेरणा आदि रहीं।इस अवसर पर डॉ. पवन सूद, डॉ. गजेन्द्र मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधुरेन्द्र राजपूत, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. डी.वी. सिंह, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. सौरभ साहू, डॉ. उत्कृष्ठ, डॉ. आकृति, डॉ. रजनी, डॉ. अंजली अग्रवाल, डॉ. अंकित, डॉ. आमिर, डॉ. आजाद कुमार, डॉ. शंध्या, डॉ. एम.सी. गुप्ता, डॉ. धनश्याम एवं डॉ. विशाल जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु निर्णायक मंडल में नॉन पीजी जूनियर रेजिडेंट डॉ. अजीत, डॉ. मंजीत, डॉ. ज्योति, डॉ. लक्ष्मण एवं डॉ. अभिषेक मौजूद रहे।




