उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सिविल लाइन क्षेत्र में दिन दहाड़े नशीला पदार्थ देकर महिला के आभूषण चोरी, पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर उठाई कार्रवाई की मांग

पीताम्बरा टुडे-ललितपुर। जिले में एक महिला के साथ नशीला पदार्थ देकर आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

तालबेहट के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी गुड्डी पत्नी पंचम यादव बस से ललितपुर आई थी। बस स्टैंड पर उतरने के बाद दो अज्ञात युवक उससे बातचीत करने लगे और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों युवक उसे जिला अस्पताल तक ले गए, जहां उन्होंने मौका पाकर महिला को नशीला पदार्थ दे दिया। पीडिता के अनुसार, कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे और वह अचेत जैसी हो गई। होश आने पर उसने देखा कि उसके गले का मंगलसूत्र, कान के झाले समेत अन्य सोने के आभूषण गायब थे, जिनका वजन करीब 3 तोला बताया जा रहा है। महिला ने आशंका जताई है कि उन्हीं अज्ञात युवकों ने नशीला पदार्थ देकर उसके आभूषण चोरी किए है। पीड़तिा ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी गए आभूषण बरामद करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!