उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जेल चौराहा पर प्रतिमा जल्द स्थापित की मांग

 

वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा लगाने को लेकर दिया ज्ञापन

ईओ को ज्ञापन देकर राठौर समाज ने जताया रोष

ललितपुर। वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा लगाये जाने की मांग को लेकर जिला राठौर क्षत्रिय समाज ने जिलाध्यक्ष कंछेदीलाल राठौर व महामंत्री मनोज राठौर के संयुक्त नेतृत्व में एक ज्ञापन नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका परिषद की बोर्ड मीटिंग में दुर्गादास राठौर की प्रतिमा को लगाये जाने का प्रस्ताव करीब 6 माह पूर्व पारित किया गया और नियमानुसार टेण्डर पारित हुआ। लेकिन आज तक प्रतिमा नहीं लगायी गयी। कईयों बार अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ से मुलाकात कर आग्रह किया गया। लेकिन स्थिति आज भी जस की तस है। समाज ने नगर पालिका के इस बर्ताव पर रोष प्रकट करते हुये जल्द ही वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा जेल चौराहा पर स्थापित किये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष कंछेदीलाल राठौर, महामंत्री मनोज राठौर, अमर सिंह राठौर, इंजी.सुन्दर सिंह, फूलचंद्र राठौर, रामबाबू राठौर मुनीम, अनिल राठौर, प्रभारी समिति से अशोक राठौर, विनोद राठौर मुनीम, पूर्व पार्षद रविशंकर राठौर, चंद्रशेखर राठौर, राजकुमार राठौर व मीडिया प्रभारी प्रवीण राठौर शिब्बू मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!