उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी, यात्री का बैग खाली, 10,350 रुपये और टिकट गायब

ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक यात्री का बैग चोरी हो गया। चोरी में 10,350 रुपये नकद और ट्रेन टिकट गायब हो गए। घटना 9 अप्रैल 2026 की रात हुई। जीआरपी थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ क्षेत्र के निवासी संतोष कुमार रिछारिया ट्रेन नंबर 64647 मेमू से टीकमगढ़ से ललितपुर आ रहे थे। बिरारी स्टेशन पर ट्रेन करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही। गर्मी के कारण उन्होंने अपना कोट उतारकर बैग में रख लिया, जिसमें 10,350 रुपये और टिकट रखे थे। ललितपुर स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 1 पर बैग बेंच पर रख दिया और नल से पानी भरने व पीने चले गए। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग से रुपये और टिकट निकाल लिए। रिछारिया ने तुरंत जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी। जीआरपी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!