उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

वाहन चेकिंग के दौरान कार की टक्कर से सिपाही घायल

 

ललितपुर। बालाबेहट थाना अंतर्गत पीरघाट पर शुक्रवार की दोपहर में वाहन चैकिंग के दौरान कार चालक की लापरवाही से सिपाही घायल हो गया। वहीं कार को रोका गया तो उसमें सवार किन्नरों ने हंगामा कर दिया। वहीं यह तो गनीमत रही कि सिपाही बाल बाल बच गया, उसके पैर में मामूली चोट आयी। शुक्रवार की दोपहर में यूपी एमपी बोर्डर पर स्थित पीरघाट के पास स्थित प्रभारी थानाध्यक्ष बालाबेहट सतीष कुमार उप निरीक्षक मलखान अपने दो सिपाहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी ललितपुर से एक क्रेटा कार मध्यप्रदेश जा रही थी, इसी दौरान सिपाही ने कार को रोका, तो तेज रफ्तार कार ने सिपाही को टक्कर मार दी। जिसमें सिपाही के पैर में चोट आ गई। कार को रोका तो उसमें सवार किन्नरों ने हंगामा काटा। वहीं घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि पुलिस कार सवारों पर कार्रवाई नहीं कर सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!