उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ब्रेकिंग न्यूज़: ललितपुर में रेलवे ट्रैक के पास सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप
ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खांदी के मजरा करीला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में कई दिनों पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव झाड़ियों में पड़ा था और उसे कोतवाली क्षेत्र के आवारा कुत्ते नोच रहे थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही तालबेहट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
पुलिस टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।




