उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत पर झूलते हाईटेंशन तार दे रहे अनहोनी को न्यौता
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों ने की शिकायतपीताम्बरा टुडे-ललितपुर। ब्लाक बिरधा के ग्राम पिपरई के ग्रामीणों विद्युत विभाग के एसडीओ व जेई को शिकायती पत्र देकर खेत पर से हाईटेंशन तार झूलने की शिकायत की। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनके खेतों से हाईटेंशन तार निकले हुए हैं, जो कई वर्षों से झूल रहे हैं। कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। विद्युत तारों से आए दिन फाल्ट होते हैं, कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए। किन्तु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तार बदले जाने की मांग की है।




