उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्यललितपुर

ललितपुर में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की: खेत पर पेड़ पर लटकता मिला शव

ललितपुर में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की: खेत पर पेड़ पर लटकता मिला शव, परिजनों ने फसल खराब होने का बताया कारण ललितपुर जिले के महरौनी कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम सैदपुर में एक 60 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव रविवार को खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराब होने के कारण किसान ने यह कदम उठाया।

 

मृतक किसान की पहचान सैदपुर निवासी विजय सिंह (60) पुत्र पहलवान सिंह राजपूत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विजय सिंह ने गांव में मंदिर वाले हार के पास कुछ जमीन बटाई पर ली थी, जिसकी देखभाल वे वहीं रहकर करते थे।

 

मृतक के पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे, तो विजय सिंह का शव एक बबूल के पेड़ से लटका मिला। महेंद्र सिंह के अनुसार, उनके पिता पर काफी कर्ज था और हाल ही में बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

 

घटना की सूचना मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मड़ावरा के प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में बताया कि मामले की जांच कराई जा रही और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!