क्राइममध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

प्रेमी से फोन पर बात न हुई तो प्रेमिका चढ़ी टावर पर, चार घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

टीकमगढ़: प्रेम संबंधों से परेशान एक युवती ने रविवार सुबह जिले के बेरवार गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया।

 

करीब 4 घंटे तक चली मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश रंग लाई और युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद उसे तुरंत पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, युवती मानसिक तनाव में थी और प्रेम संबंधों के चलते यह कदम उठाया।

 

घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए किसी भी अनहोनी से बचाव किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!