बंद क्लिनिक से लोहे की सीढ़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात
ललितपुर। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तालाबपुरा इलाके में एक बंद क्लिनिक से लोहे की सीढ़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तालाबपुरा निवासी डॉ. प्रवीण नारायण चौबे ने थाना कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 4 बजे वह अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके बंद क्लिनिक से अज्ञात व्यक्ति लोहे की सीढ़ी चोरी कर ले गया।
पीड़ित के अनुसार, चोरी की पूरी घटना क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे आरोपी की पहचान संभव है।
डॉ. चौबे ने पुलिस से मांग की है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।




