उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

एसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा का दिया भरोसा 

 

ललितपुर। रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक द्वारा सर्राफा एसोसिएशन, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत करना, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

बैठक में एसपी ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, यूपीआई फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ओटीपी, पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस को दें।

व्यापारियों ने चोरी, ठगी, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिस पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बाजारों में गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने पर भी जोर दिया गया।

अंत में एसपी ने आश्वासन दिया कि जनपद में सुरक्षा और शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं व्यापारियों ने पुलिस कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!