उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप
जखौरा थाना क्षेत्र / सिरसी गांव / आत्महत्या
ललितपुर जनपद के थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिरसी निवासी राजू सहरिया (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र पचू सहरिया ने अपने घर में यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।




