उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

भूसा भरने गए किसान की सर्पदंश से मौत

 

टोड़ी गांव की घटना, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

थाना बार क्षेत्र के ग्राम टोड़ी में एक किसान की सर्प के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रमजू पुत्र दौलत कुशवाहा खेत पर भूसा भरने के लिए ट्रैक्टर लेकर गए थे। उन्होंने घर से निकलते समय परिजनों से कहा था कि वे खेत पर पहुंच रहे हैं, आप लोग भी आ जाना। खेत पर पहुंचकर जब वह भूसा भरने लगे, उसी दौरान उन्हें अचानक सर्प ने काट लिया।कुछ देर बाद जब परिजन खेत पर पहुंचे तो रमजू ने उन्हें सर्पदंश की जानकारी दी। आनन-फानन में उनका बड़ा पुत्र कुंवर लाल परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। इनमें से एक पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है। परिवार के मुखिया की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर बार पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!