उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में टीईटी कानून के विरोध में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला

 

ललितपुर में सोमवार की शाम 6 बजे अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में राष्ट्रीय आह्वान पर द्वितीय चरण के विरोध प्रदर्शन में 500 सौ अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शहर के नगर संसाधन केंद्र पर एकत्रित होकर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में हाथों में मशाल व तख्तियां लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक विशाल मशाल जुलूस निकालकर टीईटी कानून का विरोध जताया,

बताते चलें मशाल जुलूस के महाआंदोलन में जनपद के लगभग दस संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षक

शिक्षिकाओं ने एकजुटता दिखाकर प्रदर्शन किया।इस दौरान अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ(संबद्ध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि 1 सितंबर 2025 के सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार टीईटी अनिवार्यिता के खिलाफ इस कानून के विरोध में सैकडों की संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाओं ने हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर सकडों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया।

सुप्रीम कोर्ट एवं केंद्र व राज्य सरकार से इस आंदोलन के द्वारा मांग की गई कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षक,शिक्षिकाओं को टीईटी अनिवार्यिता से दूर रखा जाए।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन,जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी,अरूण निरंजन,विनय ताम्रकार,सत्येंद्र जैन,विनय रजक,अरविंद सिंह राजपूत,रामरक्षपाल सिंह,मोo मुनीर,आदर्श रावत,अनिल यादव, पुष्पेंद्र जैन, इंदर पटेल, सुनील पुरोहित सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!