झांसी

प्री मानसून का असर: झांसी में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश

झांसी, उत्तर प्रदेश। भारतीय मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार 29 मई से 5 जून के बीच कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद हैं। यह वर्षा मानसून की शुरूआत से पहले का पहला बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी मानसून केरल नहीं पहुंचा है। पूर्वानुमान के अनुसार 26 मई को मानसून केरल पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान में रिसर्च करने वाले डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि यूरोपीय मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट ने आगामी 15 दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जो इस अवधि में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

इधर, प्रदेश के बांदा जिले में लगातार नौ दिनों से तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है और यह जिला देश में सबसे गर्म घोषित किया गया है। बांदा में पिछले नौ दिनों से लगातार तेज गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं, उरई में 45.8, झांसी में 45.5, प्रयागराज में 45.4, आगरा में 45.3 तथा हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने झांसी के लिए भी महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज झांसी में गरज के साथ आंधी-तूफान और झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 2 जून तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है जो स्थानीय लोगों के लिए राहत भरा खबर है। अचानक आई इस बारिश से गर्मी के प्रकोप में कमी आएगी और वातावरण में ठंडक का एहसास होगा।

वहीं, नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने जनता को बारिश के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने का सुझाव दिया है। उन्होंने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील की है तथा जल जमाव वाली जगहों से दूर रहने को कहा है।

प्री-मानसून बारिश के इस दौर को मौसम विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मान रहे हैं क्योंकि यह मानसून की शुरुआत का सूचक भी हो सकता है। मध्य भारत में तापमान में उतार-चढ़ाव तथा तेज बारिश का दौर मौसम की बदलाव भरी गतिविधियों को दर्शाता है।

अचानक आई बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव से किसानों में भी उत्साह दिख रहा है क्योंकि इससे फसलों को फायदा होगा। वहीं गर्मी से बचाव के लिए जनता को सुरक्षित रहने के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

मौसम विभाग लगातार इस स्थिति पर नजर रखे हुए है और आम जन को आवश्यक जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराता रहेगा।

Source

Related Articles

error: Content is protected !!