उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भी करेगा हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित हुई ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजकुमार जैन व‌ बैठक प्रभारी के रूप में किसान मोर्चा के कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पं सुरेश टोंटे एड ने की एवं संचालन जिला मंत्री रवीन्द्र राजा जरावली ने किया। बैठक में
जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा उच्च नेतृत्व पिछले बर्ष की भांति ही इस वार भी स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अवसर हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है जिसके लिए इस कार्यक्रम को विस्तृत और गांव गांव तक फैलानै में किसान मोर्चा को महत्वपूर्ण सहभागिता निभानी होगी। बैठक में प्रभारी के रूप में उपस्थित कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया ने कहा कि किसान मोर्चा का काम जिले में प्रत्येक गांव तक फैला है और मंडल स्तर तक इसकी इकाइयों का गठन है ।हम अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को उच्च नेतृत्व के निर्देशन में जिला के लिए तय कार्यक्रम की सूचना देकर उनसे इन्हें सफल बनाने का आग्रह करेंगे ।हर घर तिरंगा लगवाने के लिए हम अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करेंगे कि वे हर ग्राम वासी को अपने घर तिरंगा लगवाने हेतु प्रेरित करें ताकि स्वतंत्रता दिवस पर सारा जिला तिरंगामय दिखे और देशभक्ति की खुशबू चारों दिशाओं में विखरे। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पं सुरेश कुमार टोंटे एड ने कहा कि हमारे उच्च नेतृत्व ने किसान मोर्चा पर जो विश्वास व्यक्त कर दायित्व सोंपे हैं हम उन्हें पूरा करने का सौ प्रतिशत प्रयास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हम गांव‌ गांव में स्वतंत्रता सेनानियों की यादगार से सम्बन्धित स्थलों पर जायेंगे और स्वच्छता अभियान चलायेंगे। जहां जहां स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमास्थल हैं वहां स्वच्छता अभियान के साथ साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं को माल्यार्पण भी किया जायेगा।इसके अलावा जिला भर के प्रत्येक गांव में हर एक घर पर तिरंगा लगवाने का काम भी किया जायेगा एवं बहुत से चिन्हित स्थलों से मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।अन्त में जिला मंत्री रवीन्द्र राजा जरावली ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा देवेन्द्र गुरु, आनंद देवलिया जामुनधाना ,आशीष कौशिक , स्वरूप सिंह चौहान प्रधान,वृंदावन कुशवाहा ,राकेश कुशवाहा , जगभान सिंह लोधी एड,प्रेम नारायण कुशवाहा मोतीलाल केवट ,जयपाल सिंह इमलिया ,चरण सिंह बरेजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!