उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मानदेय देने के एवज में अवैध सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

प्रधान व सचिव पर महिलाओं ने लगाये आरोप, डीएम को भेजा पत्र
ललितपुर। सामुदायिक शौचालय में कार्यरत कर्मचारियों (समूह) का मानदेय दिये जाने के एवज में अवैध धनराशि की मांग किये जाने का आरोप लगाते हुये कर्मियों ने लामबंद होकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में बताया कि सभी महिलायें श्रीराम स्वंय सहायता समूह की सदस्यता है। यह समूह सिलगन के द्वारा सामुदायिक शौचालय सिलगन का रख-रखाव एवं सभी प्रकार के कार्य का निर्वाहन किया जा रहा है। जिसका शासन द्वारा प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा करीब 7 माह से मानदेय नही दिया गया है और न ही सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव हेतु सामग्री क्रय करने हेतु आने वाली धनराशि भी 24 माह से समूह सिलगन को नहीं दी गयी है। जिस कारण महिलाओं ने उक्त ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान से कई बार अनुरोध तो उक्त दोनों मानदेय व सामग्री कय की सम्पूर्ण धनराशि का 50 प्रतिशत हिस्सा रूपयों की माँग करते है और कहते है कि पहले हमारी अवैध धनराशि की माँग पूरी करो फिर उक्त धनराशि निर्गत करेंगे। महिलाओं द्वारा समूह के बचत धनराशि का उपयोग कर सामुदायिक शौचालय का संचालन किया गया है और उक्त ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान धनराशि निर्गत नही कर रहे है। जिस कारण प्रार्थनीगण काफी परेशान है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। इस दौरान अध्यक्ष कौशिल्या, सुनीता देवी, गीता, करिश्मा, क्रान्ति, कुन्जा, मीना, मुन्नी, मंजली बहू, हल्की बहू आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *