उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ऑफ सीजन में गोविंद सागर बांध में जमकर उमड़ रहे मछवारे, किश्तियों से भी खूब पकड़ी जा रही मछली

ललितपुर। इनदिनों गोविंद सागर बांध में मछली पकड़ने बालो का मेला से लगा हुआ है, लोग अपनी जान को हथेली में रखकर बांध के चारो तरफ बैठे हुए नजर आ रहे है। यही नही बांध में नाव से भी मछलियों को जाल डाल कर पकड़ा जा रहा है।
आपको बताते चले कि इन दिनों में मछलियां अंडे देती है, जिससे प्रशासन द्वारा मछलियों को पकड़ने के लिए पावंदी लगा दी जाती है। लेकिन इसके बाद भी गोविंद सागर बांध में लोग जमकर मछली पकड़ रहे है, ऐसा नही है कि जिम्मेदार अधिकारियों व पुलिस विभाग को इसकी जानकारी नही हो लेकिन इसके बाद भी अंजान बने हुए हैं।