उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला किसान का शव, चचेरे भाई बोला कर्ज से परेशान होकर सुसाइड किया 

 

 

दो दिन पहले ही मजदूरी कर पत्नी के साथ घर लौटा था, एक दिन पहले पत्नी बच्चों के साथ चली गई थी मायके ,

 

ललितपुर जिले के कस्बा नाराहट में एक किसान का शव घर में फांसी के फंदे पर संदिग्ध अवस्था में शनिवार को लटका मिलने से हड़कंप मच गया ,वहीं मृतक के चचेरे भाई ने कर्ज के चलते आत्महत्या करने की बात कही हैं , परिजनों ने यह भी बताया कि दो दिन पहले ही किसान मजदूरी करके गुजरात से पत्नी के साथ घर आया था और शुक्रवार की पत्नी मायके चली गई थी ,वह घर पर अकेला था ।

थाना नाराहट अंतर्गत मोहल्ला कुरयाना निवासी 35 वर्षीय भागचंद्र कुशवाहा पुत्र बाबू शुक्रवार की शाम घर में अकेला था , शनिवार को पड़ोसी बाल मुकुंद छत पर तभी उसने भागचंद्र को घर में फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसने उसके परिजनों को सूचना दी ,जब परिजन घर पहुंचे तो भागचंद्र का कपड़े की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मृतक चचेरे भाई हरगोविंद ने बताया कि भागचंद्र एक बहन में बड़ा था और वह खेती किसानी के अलावा मजदूरी करने के लिए गुजरात भी जाता था और वह पत्नी विनीता के साथ गुजरात गया हुआ था ,दो दिन पहले गुरुवार को वह पत्नी के साथ गुजरात से मजदूरी करके लौटा था और शुक्रवार की शाम पत्नी विनीता अपने दो पुत्रों के साथ बेटी को मायके कस्बा जाखलौन चली गई थी , घर पर भागचंद्र अकेला था और उसने रात में फांसी लगा ली ,

चचेरे भाई हरगोविंद ने बताया कि भागचंद्र के ऊपर केसीसी कार्ड का एक लाख रुपए कर्जा था ,इसके अलावा साहूकारी को भी लगभग दो लाख कर्जा था , अभी हाल में ही बारिश के चलते उसकी मटर की फसल भी खराब हो गई , जिससे भागचंद्र परेशान चल रहा था ,उसने इसी परेशानी के चलते सुसाइड किए जाने की आशंका जताई हैं ।

थानाध्यक्ष नाराहट पारुल चंदेल ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया ,किसान ने किन कारणों से सुसाइड किया ,इस की जांच कराई जा रही हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!