उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
घर से निकली बालिका हुई लापता, मां ने कोतवाली पुलिस से की पुत्री की खोजबीन की मांग
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत रावतयाना मवेशी बाजार कांशीराम आवास कालोनी गोविन्दनगर निवासी सुनीता पत्नी दयाराम सहरिया ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर उसकी 13 वर्षीय पुत्री के लापता होनी की गुमशुदगी दर्ज करायी है। पीडिता ने बताया कि उसकी पुत्री 9 मार्च की दोपहर बिना बताए घर से लापता हो गई है। जगह जगह खोजबीन करने पर कोई जानकारी नही हो सकी है। पीडिता ने पुत्री की खोजबीन की मांग की है।




