उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए डॉ. छत्रपाल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कमान सौंपी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में लगातार आ रही लापरवाही की शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए डॉ. छत्रपाल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कमान सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि अपने पिछले कार्यकाल में भी डॉ. छत्रपाल सिंह ने अस्पताल का संचालन काफी बेहतर तरीके से किया था। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अब डॉ. छत्रपाल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा का नया प्रभारी बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरेंगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।




