उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा में की तोड़फोड़, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई गुहार

 

ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नेहरू नगर चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी प्रकाश साहू पुत्र पप्पू साहू ने बताया कि वह चाय-कॉफी बनाने का काम करता है। बीते 9 मार्च को वह नेहरू नगर स्थित मिलन वाटिका में कॉफी बनाने का काम कर रहा था। इस दौरान उसने अपनी एक्टिवा गाड़ी को परिसर के अंदर खड़ी कर दी थी।

प्रकाश साहू के अनुसार, जब वह काम से वापस लौटा तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी एक्टिवा में तोड़फोड़ कर दी है, जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।

पीड़ित ने नेहरू नगर चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!