तरुण खटीक हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग, हिंदू समाज ने दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ललितपुर। दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में होली के पर्व पर हुए तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में जनपद में हिंदू समाज व खटीक समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। हिंदू समाज व खटीक समाज के लोगों ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के माध्यम से भेजकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि होली के अवसर पर दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में एक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा तरुण खटीक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। साथ ही मृतक के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की गई। इस घटना से हिंदू समाज में रोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि घटना के विरोध में बीते गुरुवार की शाम शहर के घंटाघर पर हिंदू समाज व खटीक समाज के लोगों ने एकत्रित होकर मृतक तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रशासन से मांग की मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में सोनू खटीक (भोजक) जिलाध्यक्ष खटीक समाज ललितपुर सहित राजकुमार खटीक, रमेश खटीक, राजाराम, मोहित खटीक, अमन खटीक, शुभम कौशिक, रोहित खटीक, बृजेन्द्र गौर, गजेन्द्र सेन, संतोष रैकवार, उत्कर्ष साह, मनोज, राजा खटीक, अर्जुन खटीक, नितेश सहित खटीक समाज एवं हिंदू समाज के कई लोग शामिल रहे।




