उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पिकअप की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल

 

ललितपुर। बानपुर रोड स्थित सोनी पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलचंद केवट और भूरे केवट निवासी बानपुर को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के हाथ-पैर टूट गए और वे सडक़ पर ही गिर पड़े। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!