उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर नष्ट
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा में खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से गिरी चिंगारी के कारण आग लग गई, जिससे करीब तीन एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से अचानक चिंगारी गिर गई, जिसके चलते सूखी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अक्सर खतरा बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।




