युवक का रास्ता रोककर लात घूंसों से जमकर की मारपीट
बाजार से सामान लेकर मां के साथ बाइक से घर लौट रहा था युवक, पीडित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
ललितपुर। सदर कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा से घरेलू सामान लेकर मां के साथ बाइक से अपने गांव ककरूआ जा रहे एक युवक का रास्ता रोककर चार पहिया चालक कुछ लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट कर दी। इस सबंध में पीडित परिवार ने सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ककरूआ निवासी चंदन पुत्र रामचरन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 मार्च की रात करीब 8 बजे वह अपनी मां के साथ दुकान का सामान लेकर जुगपुरा से घर लौट रहा था। इसी दौरान तमी पेट्रोल पंप के पास एक चार पहिया वाहन से आए कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया और गाली-गलौज करने लगे। जब वह नहीं रुका तो उक्त लोगों ने वाहन से उसका पीछा किया और गांव ककऊआ के पास हनुमान मंदिर के नजदीक उसे रोक लिया। वहां आरोपियों ने उसके साथ लात घूंसों से जमकर मारपीट की, जिससे उसे आंख, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीडि़त ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। कार्रवाई की मांग को लेकर देवेन्द्र, महेन्द्र कुमार, शिशुपाल सिंह, पुनीत, नितिन, बहादुर सिंह, इमरत सहित अनेक परिजन मौजूद रहे।




