उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बांसी-बार मार्ग का भूमि पूजन सम्पन्न
ललितपुर, ललितपुर क्षेत्र में बांसी-बार अंतरराज्यीय संपर्क मार्ग (लंबाई 14.36 किमी, लागत ₹43.77 करोड़) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
यह महत्वपूर्ण मार्ग माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की स्वीकृति तथा जनसंवाद के सतत प्रयासों से संभव हो पाया, जिससे उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।
इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत तथा अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




