उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
गल्ला मंडी के पीछे हाईवे किनारे स्थित एक गोदाम में अचानक लगी भीषण आग
ललितपुर शहर की गल्ला मंडी के पीछे हाईवे किनारे स्थित एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई देने लगा,
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। गोदाम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है।




