ललितपुर नगर पालिका परिषद में पांच पार्षद हुए मनोनीत, तालबेहट, पाली व महरौनी नगर पंचायत में भी हुए मनोनीत पार्षद
ललितपुर में नगर पालिका परिषद के 5 मनोनीत पार्षदों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। वहीं नगर पालिका में पांच भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्षद बनाया गया है जिसमें एक महिला भी हैं। मनोनीत पार्षदों में सवर्ण, पिछड़ा, अनुसूचित सभी को जगह दी गई है। इसमें आजादपुरा निवासी जगभन सिंह लोधी पुत्र फूल सिंह लोधी , तालाबपुरा निवासी मनोहर सिंह यादव पुत्र रामसेवक यादव , बसंत बिहार कॉलोनी ईलाइट चौराहा निवासी डॉ तेजस्व श्रीवास्तव पुत्र राजेंद्र श्रीवास्तव, सुराई घाट कॉलोनी निवासी पर्वतों खटीक पत्नी रामबाबू खटीक व पिसनारी बाग निवासी प्रकाश कुशवाहा पुत्र लक्ष्मी नारायण को बनाया गया हैं ।
वहीं तालबेहट , महरौनी व पाली नगर पंचायत में भी पार्षद मनोनीत किए गए है। नगर पंचायत पाली में मोहल्ला पंडयाना रेंज चौकी के पास निवासी सुरेंद्र राय , मैन मार्केट निवासी सुनील नामदेव व ज्योति त्यागी पत्नी रमाशंकर को मनोनीत किया गया ।
महरौनी नगर पंचायत में राघवेंद्र पटेरिया ,रवि खरे व दीपमाला बाल्मीकि पत्नी श्याम बाल्मीकि को मनोनीत किया गया ।
नगर पंचायत तालबेहट में सुबोध कुमार दीक्षित ,नितिन कपूर व अमिता खटीक पत्नी रामू खटीक को मनोनीत किया गया ।




