उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

अभूतपूर्व विकास, सतत समृद्धि व नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण

 

विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश की थीम पर विकास भवन में आयोजित हुआ समारोह

लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का दिखाया सजीव प्रसारण

प्रभारी मंत्री ने वर्चुअली जुड़कर दी जनपदवासियों को बधाई

जनप्रतिनिधिगणों ने गिनायी सरकार की उपलब्धियों, डीएम ने विकास को बताया सतत् प्रक्रिया

ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में संकल्प से सिद्धि-सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि की थीम पर विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विगत नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि को लगायी गई प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस को अवगत कराया गया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार साहित्य का वितरण भी किया गया। राज्यमंत्री मनोहर लाल, जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र, नपाध्यक्ष सोनाली जैन, सांसद प्रतिनिधि, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सभी अतिथिगणों के द्वारा सूचना विभाग के माध्यम से लगायी गई सरकार की नौ वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ से प्रसारित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया और नौ वर्षों के विकास और उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम की सराहना की और सरकार द्वारा जनपद में कराये गए विकास कार्यों की जानकारी दी तथा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपदवासियों को बधाई दी। राज्यमंत्री ने एयरपोर्ट, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल कॉलेज, किसान ऋण मुक्ति, जीरो पावर्टी कार्यक्रम, फॉर्मर रजिस्ट्री, रोजगार, सुमेरा तालाब का सुन्दरीकरण, चौपाटी निर्माण आदि विषयों पर जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कई कार्य चल रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में 16 सौ से अधिक मजरों को मुख्य मार्गों से जोडऩे का कार्य चल रहा है, नगरीय क्षेत्र में शहर की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण कार्य भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो चलता रहता है। शहर में चौपाटी का निर्माण, सुमेरा तालाब का सौन्दर्यीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य भी हमारी कार्ययोजना में शामिल है। कार्यक्रम में सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद, पीडी डीआरडीए दीपक कुमार यादव, डीडीओ अतिरंजन सिंह, डीपीओ नीरज सिंह, प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त सहकारिता अरविन मेहर सहित अन्य अधिकारीगण, महिला शक्ति व आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!