उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पुरानी रंजिश में दंपति के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोडा में पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपति के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रोडा निवासी संतोष पुत्र भमुन्ते ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 18 मार्च 2026 की सुबह करीब 6 बजे गांव के ही सिताराम, जयराम, जेवंती और देवी उनके घर आ गए। पीडि़त के अनुसार, आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर संतोष व उनकी पत्नी रामकुंवर के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!