उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पडोसियों ने युवक और उसके दामाद को बल्ले से पीटा, जान से मारने की धमकी

 

ललितपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत गोविंद नगर कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते दबंगों द्वारा एक व्यक्ति और उसके दामाद के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंद नगर कॉलोनी निवासी फरीद खां पुत्र बाबू खां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मंगलवार, 17 मार्च की रात करीब 10 बजे उनके पड़ोस में रहने वाले वन्टी, मोगली उर्फ सलमान और सानू ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने फरीद खां को क्रिकेट के बल्ले से बुरी तरह पीटा और बीच-बचाव करने आए उनके दामाद के साथ भी मारपीट की। पीडि़त का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों वन्टी, मोगली उर्फ सलमान और सानू के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!