उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ट्रैक्टर पर सवार दादी पोती की दर्दनाक मौत 

 

 

ललितपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दादी और पोती की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है,मौके पर मौजूद परिजनों ने दादी और पोती को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया,घटना के बाद से परिजनों कोहराम मच गया,क्या है पूरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में,,,,,

 

ये पूरा मामला थाना वानपुर क्षेत्र के एक गांव का है जहां घर की जरूरतों को पूरा करने वाली एक वृद्ध दादी और उसकी नाबालिग पोती खेत से मजदूरी पूरी कर खेत अपने घर जाने के लिए एक ट्रैक्टर पर सवार हो गई,लेकिन बीच रास्ते में ही दादी और पोती ट्रैक्टर के पहिये के नीचे गिर गए और उसी ट्रैक्टर से कुचलकर उनकी मौत हो गई जिस पर वह सवार थी,,,

 

दादी और पोती की मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन सबाल ये है कि क्या ये हादसा है या साजिश,जिस ट्रैक्टर पर बैठाकर जिन्हें घर तक ले जाने के निकला चालक क्या नशे में था,जिससे वह अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर पर सवार दादी पोती उसी ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!