उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ईद पर देश में अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआएं

 

 

ललितपुर : खुशियों और भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर को बड़े धूम धाम से मनाई गया, बदलते मौसम के मिजाज के साथ सुबह मस्जिद में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। अन्य समाज के लोगों ने भी सेवइयां व आइसक्रीम खिलाकर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। वही बच्चों में ईदी को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

 

आज तालबेहट नगर में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए ईदगाह के बदले मुस्लिम मस्जिद में जमात के साथ अदा की। इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों के आसपास के रिश्तेदार भी तालबेहट पहुचकर ईद में शामिल हुए। नमाज़ के बाद सीओ तालबेहट और कोतवाली प्रभारी वही नगर पंचायत तालबेहट के अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मिठी सेवई खिलाकर एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी। मुस्लिम भाइयों ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!