उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, एक गंभीर झुलसा
ललितपुर। जनपद के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कडेसरा बांसी में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर भूसा भरते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गया है।




