उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कीटनाशक दवाई को मसाला समझकर चावल में मिलाकर खा गए दो चचेरे भाई ,हालत बिगड़ी 

 

ललितपुर जिले के कस्बा बालाबेहट में दो चचेरे भाइयों ने खेत में मिले कीटनाशक दवा के पाउच को मसाला समझकर चावल में मिलाकर खा लिया ,जिसके दोनों की हालत बिगड़ गई , उन्होंने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया ।

कस्बा बालाबेहट निवासी 11 वर्षीय पिंकू पुत्र अंतराम अपने चचेरे भाई 6 वर्षीय जिगर पुत्र कल्याण के साथ बुधवार को शाम गांव के बाहर से निकली नदी किनारे खेलने गए हुए थे ,वहीं पर खेत में कीटनाशक दवा का पाउच मिल गया ,पाउच पर सब्जी के चित्र बने थे ,वह उसे मसाला समझ कर घर ले आए और शाम घर में बने चावल में मिलाकर खा गए ,जिसके कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई , जिसके बाद परिजन रात 11 बजे दोनों चचेरे

भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!