बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण, साफ-सफाई सहित व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक
बिरधा। राज्य स्तर की टीम ने मंगलवार को बिरधा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं स्टाफ से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ओपीडी, इमरजेंसी सेवाओं, लेबर रूम और दवा वितरण केंद्र की व्यवस्थाओं की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी कमी नहीं पाई गई। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जिस पर टीम ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।
टीम ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।
अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि इसी प्रकार व्यवस्थाएं बनाए रखें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते रहें।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारी डॉ छत्रपाल सिंह एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे ।




