उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

स्मार्ट मीटर से गलत बिलिंग का आरोप,परेशान उपभोक्ताओं ने डीएम से की शिकायत

 

जिले में स्मार्ट मीटर के माध्यम से गलत विद्युत बिल जारी किए जाने से परेशान उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों से अत्यधिक बिलिंग की जा रही है, जिससे आम जनता को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिकायत में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाते समय विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया था कि उन्हें केवल उपयोग की गई बिजली के अनुसार ही बिल देना होगा और किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होगी। लेकिन वर्तमान में कई उपभोक्ताओं को बढ़ा-चढ़ाकर बिल भेजे जा रहे हैं, जिनकी जानकारी उन्हें बिजली सप्लाई कटने के बाद होती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गलत बिल के बावजूद उनसे अग्रिम धनराशि जमा कराई जा रही है और पूरा भुगतान होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाती है। इस कारण लोग रोजाना विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि कर्मचारियों द्वारा समस्या को टालने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गलत बिलिंग के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई है कि जब तक बिलों का संशोधन न हो जाए, तब तक उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए। इस संबंध में प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर आम जनता को राहत दिलाने की अपेक्षा जताई गई है। इस दौरान आप जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!