बार कस्बे में लंबा जाम, यातायात व्यवस्था ठप
बार कस्बे में लंबा जाम, सहलग के कारण भीड़ः इंदौर बसें और अतिक्रमण बने वजह, लोग परेशानबार कस्बे में रविवार शाम सहलग के कारण बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। शाम करीब 5:30 बजे इंदौर जाने वाली बसों के निकलने के दौरान यह स्थिति बनी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस जाम का मुख्य कारण अवैध रूप से संचालित इंदौर की बसें और सड़क किनारे बढ़ता अतिक्रमण बताया जा रहा है। इन दोनों कारकों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई।जाम में फंसे एक खरीदार साधु सिंह ने बताया कि वह लगभग आधे घंटे से फंसे हुए थे। उन्होंने प्रशासन से सहलग के दिनों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की।
जिजरवारा निवासी अखिलेश भी रिश्तेदारी में शादी के लिए कपड़े खरीदने आए थे। उन्होंने बताया कि बाजार की भीड़ और लंबे जाम के कारण उन्हें भी काफी असुविधा हुई।




