योगी सरकार की डिजिटल क्रांति: 98.76% आंगनबाड़ी लाभार्थियों का सत्यापित पंजीकरण, पोषण योजनाओं में बढ़ी पारदर्शिता
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी और पोषण योजनाओं में तकनीकी क्रांति ला कर एक नया अध्याय लिखा है। योगी सरकार की डिजिटल पहल के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों का पंजीकरण 98.76 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह पहल मुख्य रूप से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और राज्य पोषण मिशन के सहयोग से संचालित की जा रही है।
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने पोषण ट्रैकर प्रणाली लागू कर सामाजिक कल्याण की दिशा में एक स्थायी और जवाबदेह व्यवस्था बनाई है। इससे न केवल लाभार्थियों की निगरानी आसान हुई है, बल्कि समयबद्ध तरीके से सुविधाओं का वितरण भी सुनिश्चित हो पाया है। पोषण ट्रैकर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों का ऑनलाइन रिकॉर्ड बनाया गया है, जो योजनाओं के प्रभाव की सही तस्वीर पेश करता है।
डिजिटल तकनीक से बढ़ी निगरानी और पारदर्शिता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोषण योजनाओं को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया है। फेस रिकग्निशन सिस्टम का उपयोग कर लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित की गई है, जिससे फर्जी लाभार्थियों को योजनाओं से बाहर रखा जा सका है। यह तकनीक राज्य को अन्य प्रदेशों के लिए एक मॉडल बना रही है। योजना का लाभ अब सीधे वास्तविक जरूरतमंद महिला और बच्चों तक पहुंच रहा है, जिससे सामाजिक सुरक्षा के मापदंड मजबूत हुए हैं।
लाखों महिलाओं और बच्चों को बेहतर पोषण सेवाएं
उल्लेखनीय है कि इस डिजिटल पहल से प्रदेश के लाखों महिलाओं और बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण का लाभ मिल रहा है। अधिकारी बताते हैं कि पंजीकरण की यह प्रक्रिया न केवल सुविधाजनक हुई है, बल्कि इससे सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। समय-समय पर योजनाओं की समीक्षा और मॉनिटरिंग अधिक सटीक और आसान हो गई है। डिजिटल डेटा की उपलब्धता से सरकार को स्थिति की वास्तविक जानकारी मिलती है, जो रणनीतियों सुधार में सहायक साबित होती है।
इस तकनीकी परिवर्तन ने आंगनबाड़ी केन्द्रों की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। जहां पहले पारंपरिक और कागजी प्रक्रिया में धोखाधड़ी की आशंका रहती थी, वहीं अब डिजिटल सिस्टम ने सब कुछ पारदर्शी और विश्वसनीय बना दिया है। इस पहल के जरिए योगी सरकार ने प्रदेश के विकास व सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में आधुनिक और जवाबदेह शासन की मिसाल कायम की है।
Edited by : Sudhir Sharma




