उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ललितपुर। महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरया निवासी 41 वर्षीय किसान धर्मपाल लोधी ने शनिवार रात खेत पर आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार धर्मपाल खेती-किसानी और दूध डेरी का काम करते थे और ट्रैक्टर, पिकअप वाहन और किसान क्रेडिट कार्ड के कर्ज को लेकर परेशान थे। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




